बॉलीवुड फिल्मों में लोरी पर कई गाने बने हैं. ‘लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी’, चंदा है तू मेरा सूरज है तू , ‘चंदा मामा दूर के’ और ‘चंदनिया’ जैसे तमाम लोरी लता मंगेशकर, आशा भोसले से लेकर श्रेया घोषाल ने फिल्मों के लिए गाए हैं. 42 साल पहले 1983 में आई सुपरहिट फिल्म में एक लोरी का गाना हिट हुआ. इस गाने को लता और आशा की बहन उषा मंगेशकर ने गाया था. गाने का नाम जैसे ‘रोज आवेलु तू टेर सुनके’ है. इसका म्युजिक चित्रगुप्त ने डायरेक्ट किया है. लक्ष्मण शहाबादी ने इस गाने के बोल लिखे हैं. गाने में मां अपने बेटे को सुलाने की कोशिश कर ही है. दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. यह गाना फिल्म ‘गंगा किनारे मोरा गांव’ का है. फिल्म में गौरी खुराना और कुणाल सिंह लीड रोल में थे.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.