नई दिल्ली. आजकल सोशल मीडिया पर टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो पहली नजर में ही दिल जीत लेते हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की फिल्म ‘धुरंधर’ के चार्टबस्टर गाने ‘कच्ची कली’ पर थिरकती नजर आ रही है. वीडियो की सबसे खास बात लड़की का सादगी भरा अंदाज और उसका मैरून कलर का सूट है. भारी-भरकम कपड़ों के बजाय साधारण सूट में इस लड़की ने अपनी लचक और बेहतरीन एक्सप्रेशंस से बड़े-बड़े डांसर्स को मात दे दी है. उसकी हर एक ‘मूव’ गाने की बीट्स के साथ पूरी तरह मैच कर रही है. यूं तो ‘कच्ची कली’ पर अब तक हजारों रील्स बन चुकी हैं, लेकिन इस लड़की का ‘ग्रेस’ एकदम अलग है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.