परिवार से दूरी, सीमित दिनचर्या और अचानक बदली परिस्थितियों ने राजपाल यादव को भीतर तक झकझोर दिया. उन्होंने हाल ही में बातचीत में संकेत दिया कि उन्होंने हालात से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार किया. इन 13 दिनों ने उन्हें सोचने, ठहरने और खुद से सामना करने का मौका दिया. लेकिन आखिर जेल के भीतर उनका समय कैसे बीता? कौन सा पल सबसे भारी पड़ा और किस सहारे उन्होंने खुद को संभाला? इन सवालों के जवाब उनकी कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं.
नई दिल्ली. राजपाल यादव अभी अंतरिम जमानत पर बाग हैं, लेकिन जब लोगों ने ये सुना ‘राजपाल यादव को जेल हो गई’ तो हर सिनेमाप्रेमी को सन्न था. हर किसी के मन में सवाल था कि आखिर था कि आलिशान जिंदगी जीने वाले बॉलीवुड स्टार कैसे तिहाड़ की जेल में दिन काटेंगे? कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव के लिए बीते 13 दिन किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थे. तिहाड़ की ऊंची दीवारों के बीच गुज़रे ये दिन उनके जीवन का ऐसा अध्याय बन गए, जिसे वे शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. फाइल फोटो.

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिसी और वह सीधे अपने घर शाहजहांपुर पहुंचे. जेल से बाहर निकलने के बाद राजपाल ने अपने बताया कि उन्होंने वो दिन और रात काटे कैसे काटे. फाइल फोटो.

आलिशान घर, लजीज खाना, बच्चों की शरारत और पत्नी का प्यार…ऐसा जेल में कहा? राजपाल यादव जेल गए तो कोई वीआईवी ट्रीटमेंट नहीं मिला. तो उन्होंने कैसे चार दिवारी के अंदर उन्होंने 13 दिन जेल में काटे? हाल ही में उन्होंने अपने उन कठिन दिनों के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राजपाल ने जेल के दिनों को याद करते हुए कहा कि सबसे मुश्किल हिस्सा परिवार से दूर रहना था. उन्होंने बताया, ‘परिवार से दूर होना सबसे कठिन था. उन्होंने कहा सजा के लिए जेल गया था तो मैंने थोड़े ही समय में वहां के रूटीन को स्वीकार कर लिया था. सुबह जल्दी उठकर सांस लेने के व्यायाम करता और मानसिक संतुलन बनाए रखता. फाइल फोटो.

एक्टर का ये मामला कई सालों से लंबित था और उन्होंने इसे कानूनी तरीके से सुलझाने की पूरी कोशिश की. राजपाल ने कहा, ‘यह मामला कई सालों से चल रहा था. मैंने इसे कानूनी रूप से निपटाना सही समझा… हर संभव कानूनी और सम्मानजनक विकल्प पर विचार किया गया. कभी-कभी समाधान सिर्फ इच्छा शक्ति से नहीं होता, उसका समय भी मायने रखता है.’ फाइल फोटो.

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल सीधे शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए. उन्होंने इसे एक भावुक पल बताया और कहा कि मुश्किल दौर के बाद परिवार के साथ होना सबसे बड़ा सुख था. राजपाल ने अपने फैंस, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया. बॉलीवुड एक्टर ने आगे कहा कि इस फेज में लोगों की आस्था सबसे ज्यादा साथ रही. मेरे लिए सम्मान, समय और सुना जाना सबसे महत्वपूर्ण है. फाइल फोटो.

राजपाल यादव ने अपने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के प्यार के लिए आभार भी जताया. उन्होंने कहा, ‘मैं उस प्यार और सद्भावना के लिए आभारी हूं जो मुझे मिली. इस पूरे चरण में मेरे साथ सबसे ज्यादा लोगों का विश्वास रहा. मेरे जैसे व्यक्ति के लिए सम्मान, समय और सुने जाने का एहसास किसी भी चीज से ज्यादा मायने रखता है. फाइल फोटो.

उनकी पत्नी राधा यादव ने भी सभी के समर्थन को याद करते हुए कहा, ‘समर्थन, जब मिलता है, तो उसे कृतज्ञता के साथ ग्रहण किया जाता है… बहुत से लोगों ने चिंता और प्रोत्साहन के साथ हमसे संपर्क किया. उन्होंने कहा हम उसके आभारी हैं. फाइल फोटो.

राजपाल यादव ने कहा कि वह कोर्ट का सम्मान करते हैं और हर निर्देश का पालन करने को प्रतिबद्ध हैं. काम के बारे में बात करते हुए राजपाल ने कहा, ‘काम का शेड्यूल थोड़ा प्रभावित हो सकता है, लेकिन मैं धीरे-धीरे और जिम्मेदारी से वापसी करूंगा. एक्टिंग मेरी जिंदगी है और मैं इससे कभी अलग नहीं हो सकता.’ फाइल फोटो.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.