बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज और शम्मी कपूर की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं थी. एक दौर में मुमताज शम्मी कपूर के प्यार में इस कदर गिरफ्तार थीं कि वह उनसे शादी कर घर बसाना चाहती थीं. लेकिन इस रिश्ते के बीच कपूर खानदान की एक पुरानी और बेहद सख्त परंपरा दीवार बनकर खड़ी हो गई. उस समय कपूर परिवार का यह कड़ा नियम था कि घर की बहुएं फिल्मों में काम नहीं करेंगी. मुमताज उस वक्त अपने करियर के सुनहरे दौर में थीं और एक्टिंग छोड़ना उनके लिए मुमकिन नहीं था. यही वजह रही कि एक-दूसरे को चाहने के बावजूद यह जोड़ी कभी एक न हो सकी और यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई.
कपूर खानदान के एक शख्त नियम की वजह से नहीं हुई प्रेमी से शादी.
शम्मी कपूर से शादी करना चाहती थीं मुमताज
मुमताज ने शम्मी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कभी अपनी भावनाओं को नहीं छिपाया. उन्होंने साफ कहा, ‘शम्मी कपूर बेहद हैंडसम थे और मैं उन्हें बहुत पसंद करती थी. इसमें न कुछ छुपाने जैसा है और न ही मुकरने जैसा. हमारे बीच 18 साल का फासला था, लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता था. मैं उनसे शादी करना चाहती थी, लेकिन उन दिनों पापा जी (राज कपूर) के कायदे-कानून बहुत सख्त थे.
कपूर खानदान के नियम की वजह से छूटा प्यार
दिग्गज एक्ट्रेस यह भी साफ किया कि कपूर खानदान की यह परंपरा असल में पृथ्वीराज कपूर ने शुरू की थी. उनके जीते-जी परिवार में यह पक्का नियम था कि घर की बहू फिल्मों में काम नहीं करेगी. यह बात बिल्कुल साफ थी. अगर मुमताज को कपूर खानदान की बहू बनना था, तो उन्हें अपना चमकता करियर छोड़ना पड़ता.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.