मैशेबल इंडिया को दिए हालिया इंटरव्यू में मनोज पाहवा ने खुलासा किया कि उन्होंने आर्यन का ऑफर पहले ठुकरा दिया था. लेकिन, बाद में उन्होंने हामी भरी और वह इस सीरीज का हिस्सा बने.
‘होगा अपने घर का, हम भी कम नहीं हैं’
मैशेबल इंडिया के साथ एक बातचीत के दौरान मनोज पाहवा ने कहा कि आर्यन ने मुझसे वो चीजें करवाईं जो मैंने पहले कभी नहीं कीं. मैंने रोल के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया. उन्होंने बस फोन किया और कहा कि मुझे यह रोल करना है. मैंने पहले मना कर दिया था.’ इस इनकार वजह बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने स्क्रिप्ट मांगी, लेकिन मैनेजर ने बताया कि स्क्रिप्ट किसी को नहीं दे रहे. मैं दिल्ली का हूं तो सोचा ‘होगा अपने घर का, हम भी कम नहीं हैं.’ मनोज ने साफ शब्दों में कहा कि मैंने शाहरुख के साथ कुछ फिल्में की हैं, लेकिन पर्सनल बॉन्ड नहीं था.’
एक हफ्ते में बदली तस्वीर
हालांकि, एक हफ्ते बाद तस्वीर बदल गई. मनोज के मुताबिक, मेकर्स ने उन्हें चार अलग-अलग स्क्रिप्ट भेजीं, जो उन्हें काफी पसंद आईं. टीम ने उनसे यह भी अनुरोध किया कि वे किसी को न बताएं कि उन्हें स्क्रिप्ट मिली है, क्योंकि यह सुविधा सिर्फ उन्हें दी गई थी और वह भी इसलिए क्योंकि उन्होंने रोल ठुकराया था.
‘सर… आपके मुंह से गाली अच्छी लगती है’
‘आओ मन्नत, दारू पीते हैं’
मनोज ने यह भी माना कि नतीजा शानदार रहा. शो बहुत अच्छा बना, बेहद पॉपुलर हुआ. हमें पूरा फीस मिली और बहुत सम्मान के साथ ट्रीट किया गया. शाहरुख खान को लेकर भी मनोज ने दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि शाहरुख अक्सर सेट पर बेटे को सपोर्ट करने आते थे और मजाक में कहते थे- ‘आओ मन्नत, दारू पीते हैं.’ आपको बता दें कि सीरीज में मनोज पाहवा ने लक्ष्य लालवानी के चाचा का किरदार निभाया है. वह एक एक संघर्षरत म्यूजीशियन हैं, जिसकी जिंदगी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बदल जाती है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.