बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो वक्त के साथ पुराने नहीं पड़ते, बल्कि और भी क्लासिक बन जाते हैं. 44 साल पहले रिलीज हुआ सुपरहिट गीत ‘जवानी जानेमन हसीन दिलरुबा’ इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है. 1982 की फिल्म ‘नमक हलाल’ का यह गाना आज भी बजते ही माहौल को रंगीन बना देता है. चाहे शादी हो, पार्टी या रेडियो इसकी धुन सुनते ही बूढ़े से बूढ़ा और जवान से जवान खुद को झूमने से रोक नहीं पाता. आशा भोसले की मखमली और शरारती आवाज ने इस गाने को हमेशा के लिए अमर बना दिया. स्क्रीन पर परवीन बॉबी की ग्लैमरस अदाएं और अमिताभ बच्चन-शशि कपूर की दमदार मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया. डिस्को बीट्स, एनर्जी से भरा म्यूजिक और यादगार कोरियोग्राफी…सब मिलकर इस गीत को ऐसा जादू बनाते हैं, जो पीढ़ियों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. यही वजह है कि ‘जवानी जानेमन’ आज भी उतना ही ताजा और मदमस्त लगता है, जितना अपनी रिलीज के वक्त था.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.