सुपरस्टार महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का रहस्यमयी टीजर रिलीज किया. ऑरिजनली तेलुगू में बनी यह फिल्म पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज होगी. फिल्म में विराट कर्ण, नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं.
ख़बरें फटाफट
फिल्म ‘नागबंधम’ का टीजर आउट हो गया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
मुंबई. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ का रोमांचक और रहस्यमयी टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. टीजर की शुरुआत बेहद शांत लेकिन रहस्यमयी माहौल से होती है. बर्फ से ढके पहाड़, डरावनी गुफाएं और धीरे-धीरे बढ़ता डर दर्शकों को अपनी दुनिया की ओर खींचता है. टीजर लगभग ढाई मिनट का है.
टीजर में एक पवित्र नागबंधम मंदिर दिखाया गया है, जो एक ऐसा गुप्त मंदिर है, जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां करती हैं. माना जाता है कि यहां ब्रह्मांड की प्राचीन और अनमोल खजाने छिपे है. इन खजानों में इतनी अपार शक्ति है कि अगर यह गलत हाथों में पड़ गया, तो तबाही आ सकती है.