90 के दशक में कई फिल्में ऐसी बनी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. ऐसी ही एक फिल्म थी सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की साल 1991 में आई फिल्म साजन. उस दौर में इस फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे. फिल्म का एक गाना तो मेकर्स के लिए और स्टारकास्ट के लिए जी का जंजाल बन गया था. वो गाना है, ‘देखा है पहली बार ,साजन की आंखों में प्यार’. नदीम को ये लाइन पसंद आई और उन्होंने श्रवण के साथ मिलकर गाने की धुन बना दी. लेकिन तब तक पूरी फिल्म शूट हो चुकी थी. लेकिन बाद में सलमान और माधुरी दीक्षित से पूरी फिल्म शूट होने के बाद दोबारा ये गाना शूट कराया गया था. इस गाने को आवाज अलका याज्ञनिक ने दी है. ये गाना उस दौर में हर कैंटीन की शान हुआ करता था.बसों में कॉलेज की कैंटीन में हर जगह ये गाना बजा करता था. फिल्म ने भी उस दौर में काफी कमाई की थी. मेकर्स तो इस फिल्म से मालामाल हो गए थे.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.