साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चाओं के बीच एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी सुर्खियों में है. दावा किया गया है कि लव मैरिज के बाद विजय के करियर में बड़ा उछाल आ सकता है. हालिया बॉक्स ऑफिस असफलताओं के बाद फैंस इसे ‘लकी चार्म’ कनेक्शन से जोड़ रहे हैं.
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के लव अफेयर्स के चर्चें लंबे समय से हैं.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के लव अफेयर्स को लेकर पिछले साल से चर्चाएं हैं. पिछले साल के आखिर में ये चर्चे भी हुए कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है. तस्वीरें भी कुछ वायरल हुईं लेकिन दोनों ने इस रिलेशनशिप को आम नहीं किया. हाल ही में ज्योतिषी प्रशांत किनी ने दोनों को लेकर एक भविष्यवाणी की, जो अब सुर्खियों में है.
ज्योतिषी की भविष्यवाणी
ज्योतिषी प्रशांत किनी ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने विजय देवरकोडा और रश्मिका मंदाना की लव मैरिज पर भविष्यवाणी की. उन्होंने लिखा- ‘विजय देवरकोडा को लव मैरिज के बाद सफलता मिलेगी’. बस ये देखने के बाद फैंस ये कयास लगाने लगे कि अगर दोनों की शादी होती है तो एक बात तो तय है कि रश्मिका मंदाना उनके लिए लकी चार्म होंगी. इसी के साथ कई लोगों ने तो ये भी कयास लगाए कि फिर विजय की फ्लॉप सफर भी थम जाएगा.
ज्योतिषी प्रशांत किनी का पोस्ट.
कैसी रहीं विजय की पिछली फिल्में
आपको बता दें कि विजय की पिछली कुछ फिल्में जैसे ‘लाइगर’, ‘द फैमिली स्टार’ और ‘किंगडम’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं. इससे पहले जनवरी में भी प्रशांत किनी ने भविष्यवाणी की थी कि एक्टर को या तो उनकी लव मैरिज के बाद या फिर ब्रेकअप के बाद सफलता मिलेगी. अब जब शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, तो उन्होंने शादी के बाद सफलता मिलने की बात कही है.
कैसे वायरल हुआ शादी का कार्ड?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का कार्ड विजय की टीम की ओर से ही मीडिया को भेजा गया था. इसमें लिखा है, ‘अपने परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटे से समारोह में शादी कर रहे हैं.’
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.