90 के दशक की मशहूर एंकर और वीडियो जॉकी रहीं रूबी भाटिया इन दिनों एक बार फिर चर्चाओं में बनी हुई हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वो इन दिनों हजार रुपए में लाइफ कोचिंग क्लासेस दे रही हैं जो देख फैंस काफी निराश हैं. कभी एक शो के लिए लाखों रुपए चार्ज करने वाली वीजे अब हजार रुपए में क्लासेस दे रही हैं. वायरल वीडियो और चर्चाओं को बढ़ता देखी रूबी ने खुद इसपर चुप्पी तोड़ी है.
रूबी भाटिया का वीडियो वायरल हो रहा है.
रूबी का वीडियो जैसे ही वायरल होने लगा फैंस उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी चिंतित हो उठे. ऐसे में वीजे को खुद सामने आकर अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में खुलकर बात करनी पड़ी. वो कहती हैं कि 1000 रुपए में लाइफ कोचिंग कराने का फैसला उन्होंने किसी मजबूरी की वजह से नहीं बल्कि लाइफ में बैलेंस बनाने के लिए लिया है.
रूबी भाटिया ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए उन्होंने अपने सुनहरे दिनों को याद किया और कहा, ‘मैं 90 के दशक में इवेंट एंकरिंग के लिए करीब 1 लाख रुपए प्रति शो लेती थी. शूट्स के लिए मैं प्रोजेक्ट के बजट के हिसाब से प्रति दिन चार्ज करती थी’. एंकरिंग की दुनिया में बेशुमार सफलता हासिल कर चुकीं रूबी भाटिया ने अपने आपको लाइमलाइट से दूर कर लिया और वो अपने परिवार के साथ सादगी भरा जीवन जीने लगीं.हालांकि, एक बड़े घर के रेनोवेशन ने उनकी आर्थिक योजना को पूरी तरह बदल दिया
वायरल हो रहा वीडियो
For 90s kids, Ruby Bhatia was everywhere, a familiar, confident face on TV, VJing, anchoring, interviewing.
Seeing her reels today, offering life coaching, makeup tips, and even asking people to WhatsApp her for work for ₹1000, just feels heavy.
Not mocking her at all. It’s… pic.twitter.com/JAP2YPkZXp
उस अनुभव को याद करते हुए उन्होंने बताया, ‘मैं रोज करीब 20,000 रुपए खर्च कर रही थी. बीच में कोविड-19 महामारी आ गई और सब कुछ रुक गया. जब लॉकडाउन खुला तो मुझे लगा कि अब कुछ भी मेल नहीं खा रहा, इसलिए सब कुछ फिर से करवाने का फैसला किया. फिर से रोज खर्च शुरू हो गया. धीरे-धीरे मैंने बहुत पैसा खर्च कर दिया’.
घर के रेनोवेशन में सारा पैसा खर्च करने के बाद रूबी को अपना और अपने बच्चों का गुजारा करने के लिए काम की तलाश करनी पड़ी. वो कहती हैं कि वो कुछ ऐसे काम की तलाश में थीं जो वो घर बैठे फोन से ही कर सकें. वो कहती हैं कि उन्हें काम की सख्त जरूरत थी क्योंकि उन्होंने अपना सारा पैसा खर्च कर दिया था. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि वो आर्थिक तौर पर स्ट्रगल नहीं कर रही हैं. भगवान की कृपा से आज भी उनका खर्च चल सकता है, लेकिन उन्हें काम की तलाश है.
आज रूबी दिन में दो-तीन कॉल लेती हैं, जिसमें पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, मेडिटेशन और वेट मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल होते हैं. उनका वेट लॉस प्रोग्राम खासा चर्चित है, क्योंकि यह नेचुरल और सुरक्षित तरीकों पर आधारित है—जो उन्होंने खुद भी अपनाया है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.