Anil Kapoor New Look: बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार अनिल कपूर का नया लुक देख हर कोई हैरान हो रहा है. 69 की उम्र में भी बेहद यंग दिखने वाले अनिल कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रही फोटो में अनिल कपूर सफेद बाल और मूंछों के साथ नजर आ रहे हैं. सफेद बालों में भी अनिल कपूर का चार्म और फिटनेस देखकर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी हैरान हैं.
अनिल कपूर के इस नए लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.फैंस ही नहीं अनिल की इस लेटेस्ट पोस्ट को कई सेलेब्स भी लाइक कर रहे हैं और उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं. रितेश देशमुख को भी उनका ये अवतार काफी पसंद आया है.
चौंका रहा अनिल कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन
अनिल कपूर ने अपने इस नए अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनका ऑल-ग्रे लुक लोगों का दिल जीत रहा है. अनिल ने अपने इस लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि उम्र महज एक नंबर है. सोशल मीडिया पर अनिल कपूर की पोस्ट काफी पसंद की जा रही है. इसमें उनका सफेद बालों और मैचिंग मूंछों का स्टाइलिश लुक काफी जबरदस्त लग रहा है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में अनिल ने लिखा, ‘दिन को नहीं पता कि आगे क्या आने वाला है.’
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.