हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा हाई-एनर्जी हरियाणवी गानों के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते हैं. ‘60 मुकदमे’, ‘ट्यूशन बदमाशी का’, ‘चंबल के डाकू’ जैसे गाने के साथ चर्चाओं में आने वाले मासूम शर्मा का एक गाना एक बार फिर वायरल हो रहा है. ये गाना सिर्फ 3 मिनट 5 सेकेंड का है, लेकिन सिर्फ 3 मिनट में उन्होंने दोस्त की दगाबाजी और फिर रंजिश को बयां किया किया. गाने के बोल हैं ‘एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर’. इस हरियाणवी गीत में दोस्ती, लड़ाई और दबंगियों का जिक्र है, साथ ही एक शक्तिशाली एटीट्यूड जो दर्शाता है कि आदमी अपनी पर आ जाए तो खुद अपनी शर्तों पर खड़ा है और हर चुनौती का सामना करेगा. गाने का टाइटल है ‘2 खटोले’ ये गाना पिछले साल मार् में रिलीज हुआ था. गाने को अब तक 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह गीत सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि उसमें एक तीव्र चेतावनी, स्वैग भरी चुनौती, और सोच-समझ के खिलाफ साहस के भाव देखने को मिलता है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.